बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने सोमवार को दावा किया कि 2022 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पार्टी प्रमुख मायावती बनेंगी। राजभर ने जिले के फेफना में बसपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान को नकारने के साथ ही लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है।
उन्होंने योगी सरकार में ‘‘कानून व्यवस्था की बदतर होती स्थिति’’ को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सूबे में चारों तरफ अराजकता का बोलबाला हो गया है। उन्होंने कहा कि ‘‘आये दिन हो रही हत्या, लूट एवं बलात्कार आदि घटनाएं’’ साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि सूबे के लोग अब उम्मीद भरी निगाहों से मायावती की तरफ देख रहे हैं, क्योंकि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।


Download Android App
Download iOS App



