गाजियाबाद में अवैध रूप से बनी 26 दुकानों पर चला बुलडोजर

Summary :

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने पुलिस की मदद से शनिवार को लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में अवैध रूप से बनी 26 दुकानों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। HIGHLIGHTS गैंगस्टर महबूब अली की अवैध संपति पर चला बुलडोजर दुकानों की बाजार कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गई गैंगस्टर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्दोष लोगों की संपत्ति हड़प ली थी ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) विवेक चंद्र यादव ने कहा कि इन दुकानों का निर्माण कथित भू-माफिया और गैंगस्टर महबूब अली ने अनुचित तरीकों से अर्जित धन…

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने पुलिस की मदद से शनिवार को लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में अवैध रूप से बनी 26 दुकानों पर बुलडोजर चलाया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

HIGHLIGHTS

  • गैंगस्टर महबूब अली की अवैध संपति पर चला बुलडोजर
  • दुकानों की बाजार कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गई
  • गैंगस्टर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्दोष लोगों की संपत्ति हड़प ली थी

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (DCP) विवेक चंद्र यादव ने कहा कि इन दुकानों का निर्माण कथित भू-माफिया और गैंगस्टर महबूब अली ने अनुचित तरीकों से अर्जित धन से किया था। वर्तमान में दुकानों की बाजार कीमत करीब 14 करोड़ रुपये आंकी गई है। यादव के अनुसार गैंगस्टर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्दोष लोगों की संपत्ति हड़प ली थी और गलत तरीके से कमाई गई उसकी सभी संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team