यमुना प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट के करीब अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराकर वापस कब्जे में लिया। अधिकारियों ने करीब 85,000 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 125 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।
- अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद
- प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया
- दयानतपुर गांव स्थित 60 मीटर रोड
यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज
बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण के निर्देश पर दयानतपुर गांव स्थित 60 मीटर रोड और यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के अवैध अतिक्रमण को प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त किया।
85,000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त
इस दौरान लगभग 85,000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। अन्य अतिक्रमणकारियों की गुहार पर प्राधिकरण ने पांच दिनों का समय दिया है। कार्रवाई के दौरान यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अजय कुमार शर्मा समेत पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App





