बलरामपुर में आग लगने से 11 बीघा गेहूँ की फसल जल कर राख

Summary :

आग लगने का कारण बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताया गया है। उन्होंने बताया कि तेज हवा के कारण देखते ही देखते फसल पूरी तरह राख हो गई।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को आग की घटना में 11 बीघा गेहूँ और 10 बिस्वा गन्ने की फसल जल कर राख हो गई। राजस्व विभाग के सूत्रो ने यहां बताया कि महराजगंज तराई के परसिया कला गाँव में गुरबचन की तीन बीघा और रेहरा बाजार क्षेत्र के अहिरौली बुजुर्ग गांव निवासी छविलाल की आठ बीघा गेहूँ की फसल जल गई।

आग लगने का कारण बिजली के तारों से निकली चिंगारी बताया गया है। उन्होंने बताया कि तेज हवा के कारण देखते ही देखते फसल पूरी तरह राख हो गई।

 उन्होंने बताया कि इसके अलावा छविलाल के खेत में लगी आग में 10 बिस्वा गन्ने का फसल भी जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि हल्का लेखपाल आग से हुई क्षति का आकलन कर रहे हैं और रिपोर्ट के बाद बाद पीड़ति किसानों को मुआवजा दिलाया जायेगा। गौरतलब है कि इस तरह आग लगने घटनाएं आये दिन प्रकाश में आ रही है।

Desk Team