उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बुधवार तड़के एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गई जिससे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में एक महिला दो बच्चों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार सूरत से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय कुमार, उनकी पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य लोग सूरत से अयोध्या जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। उन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर मजरे हयात नगर के रहने वाले 35 वर्षीय अजय, गुजरात के सूरत शहर में परिवार के साथ रहकर साड़ी बनाने का काम करते थे।
UP चुनाव 2022 : भाजपा प्रत्याशी SP बघेल के काफिले पर हमला, BJP ने अखिलेश को घेरा
तड़के सुबह करीब तीन बजे कार नारायणपुर गांव के पास बने एक होटल के सामने पहले से खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे सभी लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना कंटेेेनर के ड्राइवर ने पीआरबी को दी और मौके से फरार हो गया।


Download Android App
Download iOS App



