बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को फोन पर कथित तौर पर अपशब्द कहने तथा धमकी देने के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि अधीक्षण अभियंता राम किशोर की शिकायत पर बीजेपी के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह का पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें बीजेपी विधायक बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम किशोर पर एक अवर अभियंता के स्थानांतरण के लिए दबाव बना रहे हैं।
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में दिल का दौरा पड़ने से मतदान कर्मी की मृत्यु
ऑडियो में वह राम किशोर को अपशब्द कह रहे हैं और धमका भी रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन में मिले तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



