उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हुई हैं, इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को नोएडा में महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए डोर टू डोर कैम्पेन किया, हालांकि मुख्यमंत्री के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में FIR
नोएडा सेक्टर-113 थाने में उनके व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर, आचार संहिता की भी इस डोर टू डोर प्रचार के दौरान जमकर धज्जियां उड़ती दिखाई दीं।
यूपी में चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक लगाई हुई
नोएडा पुलिस ने पूरे कैम्पेन की वीडियोग्राफी भी की है। दरअसल, यूपी में चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों पर 22 जनवरी तक रोक लगाई हुई है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, कांग्रेस ने टिकट बंटबारे में 40 फीसदी महिला भागीदारी को सुनिश्चित करने का फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी यूपी में कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी
इसके साथ ही अब कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के दिग्गज भी यूपी की ओर रुख करने लगे हैं, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी यूपी में कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मां को भी उम्मीदवार बनाया है, वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट मिला है। इसके अलावा, एनआरसी, सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



