अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर देश में सियासी घमासान मचा हुआ है, इस सीरीज को लेकर भारत में शुरू हुआ बवाल थमने की जगह बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ‘थाना रबूपुरा में एक स्थानीय व्यक्ति ने वेब सीरीज तांडव में दिखाए गए दलित अपमान, जातिगत विद्वेष की भावना, धार्मिक भावना भड़काने और उच्च संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों द्वारा गलत वार्तालाप करना दिखाए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है।’
डीएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में तांडव वेब सीरीज के निर्देशक, अमेजन प्राइम वीडियो के इंडिया हेड, अभिनेता, अभिनेत्री और लेखकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में SC/ST एक्ट लगा है इसलिए राजपत्रित अधिकारी द्वारा इसकी विवेचना की जाएगी। बता दें की तांडव वेब सीरीज में सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कई अन्य अशोभनीय बातों की वजह से दर्ज करायी गई एफआईआर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
शासन के आदेश पर रविवार को एफआईआर दर्ज हुई साथ ही एक टीम कार्रवाई के लिए सोमवार को मुंबई रवाना भी कर दी गई। यह टीम मंगलवार को आरोपी डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम के ओरिजनल कन्टेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी। इस मामले के तूल पकड़ने पर कई बड़े अफसरों ने इस वेब सीरीज को देखा। फिर तय हुआ कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करायी जाए। इसके बाद ही रविवार को इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करायी थी।


Download Android App
Download iOS App



