UP : मुश्किल में फंसे राजा भैया, कुंडा थाने में SC/ST एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR

Summary :

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा पुलिस ने राजा भैया’समेत 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है।

समाजवादी पार्टी के एक पोलिंग एजेंट को पीटने के आरोप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​’राजा भैया’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा पुलिस ने राजा भैया’समेत 18 लोगों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने सोमवार को बताया कि मतदान के दिन रविवार 27 फरवरी को राकेश कुमार पासी रैयापुर मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गुलशन यादव का एजेंट था, जिसने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बूथ संख्या-209 रैयापुर पर जनसत्ता दल के एजेंट टिंकू सिंह ने फोन कर बोला कि राकेश को बूथ से हटाओ नहीं तो बूथ कैप्चरिंग नहीं हो पाएगी। 

अखिलेश अपनी गलतफहमी दूर करे कि UP में बन रही है समाजवादी पार्टी की सरकार : राजा भैया

अंतिल ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, कुछ समय बाद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया, सुभाष सिंह और गोपाल केसरवानी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आए और उसे (राकेश को) गाड़ी में भर कर ले गए तथा बहुत मारा-पीटा जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत रघुराज प्रताप सिंह समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Desk Team