सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज, अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

Summary :

समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया(Anurag Bhadauria)के खिलाफ शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया(Anurag Bhadauria) के खिलाफ शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज थाने में एक एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह केस बीजेपी(BJP) ने दर्ज करवाया है। बता दे कि सपा के नेता ने  एक टीवी डिबेट के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिवंगत महंत अवैद्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी द्वारा इस मुद्दे के संबंध में भदौरिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।महंत अवैद्यनाथ गोरखनाथ मठ के महंत थे, जिनके बाद योगी आदित्यनाथ मठ के मुख्य पुजारी बने।
भदौरिया ने कथित तौर पर बार-बार टिप्पणी की
एडिशनल डीसीपी (सेंट्रल) राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि एंकर द्वारा इस तरह के बयान नहीं देने के लिए कहने के बाद भी भदौरिया ने कथित तौर पर बार-बार टिप्पणी की।अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि भदौरिया की टिप्पणी से हिंदुओं और गोरखनाथ मठ में आस्था रखने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Desk Team