उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को समाजवादी पार्टी (सपा) से बड़ा झटका मिलने के बाद अब कांग्रेस से भी कोई राहत की खबर नहीं मिली है। वहीं अब चंद्रशेखर अकेले ही उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि कल अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा था कि ‘वह 2 सीटों पर राजी होकर पलट गए हैं’। आज चंद्रशेखर ने बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 सीटों की बात बोलकर पलट गए।
UP विधानसभा चुनाव में अकेले उतरेंगे चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर ने कहा कि ‘आप जब अपनी बात से पलटते हैं तो धोखा करते हैं। मेरे साथ उनकी 25 सीटों को लेकर बात हुई थी। यूपी में पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए 14 सीटों पर जीत या 80 लाख वोटों की जरूरत होती है। इसलिए हमें कम से कम 30 सीटों पर चुनाव लड़ने की जरूरत थी।’ इसके साथ ही चंद्रशेखर ने आगे यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह गलती जिसने की है उसे बाद में अपनी गलती पर पछतावा करना होगा।
चंद्रशेखर ने किया अखिलेश यादव पर पलटवार
अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए चंद्रशेखर ने अभी 33 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है ओर कुछ प्रत्याशियों को उअतरने की बात कही है। बता दें कि जिन सीटों में उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है उनमें सिराथू, नोएडा, मेरठ कैंट, एत्मादपुर, गंगोह, हस्तिनापुर भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने कल भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को अपना छोटा भाई बताया था उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मैं वकील हूं, पढ़ा लिखा हूं। उन्होंने कहा मुझे अपनेपन की भाषा ओर तंज के बीच का अंतर अच्छे से पता है।


Download Android App
Download iOS App



