हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन सभी 13 लोगों को हत्या और साजिश रचने का आरोपी बनाया है। इन आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं। इन दोनों पर हत्या का मुकदमा चलेगा।
अन्य आरोपियों के खिलाफ IPC की अन्य धारा के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में अशफाक और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने पकड़ा था। बाकी के आरोपी पठान, रशीद, फैजान, मोहसिन, सलीम, शेख आसिफ, कामरान, कैफी, नावेद, रईस और जाफर सादिक को बाद में पकड़ा गया था।
अखिलेश यादव बोले- पश्चिम बंगाल के लोगों ने दंगा किया तो क्या कर रही थी यूपी पुलिस
कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। कमलेश तिवारी हत्याकांड में उत्तर प्रदेश एटीएस ने अक्टूबर में ही अशरफ और मोइनुद्दीन की तस्वीरें जारी की थीं। जिसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई थी। एटीएस ने इन दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गौरतलब है की लखनऊ के नाका के खुर्शीदबाग में कमलेश तिवारी (50) की 18 अक्टूबर को दो बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी।
दोनों बदमाश मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर कमलेश के घर की पहली मंजिल पर स्थित दफ्तर पहुंचे थे। आरोपियों ने पहले कमलेश की गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस को मौके से एक पिस्टल व एक खोखा बरामद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



