कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चुनाव कराए जाने के पक्ष में हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आज लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने उनसे समय पर चुनाव कराने की मांग की है।
सुशील चंद्रा ने कहा, ”सभी राजनीतिक दलों ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए समय पर चुनाव कराए जाएं। कुछ दलों ने रैलियों में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर चिंता जाहिर की। महिलाओं मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर और महिलाओं मतदाताओं की पहचान की व्यवस्था करने की भी सलाह दी गई है। कुछ दलों ने कुछ अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। अधिकतर राजनीतिक दलों ने धनबल, शराब आदि के प्रयोग को लेकर लेकर चिंता जाहिर की है।”
मतदान के दौरान होगी LIVE वेबकास्टिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट लगाए जाएंगे। चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 1 लाख मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
रैलियों की संख्या और रैलियों में संख्या हो सीमित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच हो रही रैलियों पर चिंता जाहिर करते राजनितिक दलों ने रैलियों की संख्या और रैलियों में संख्या सीमित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि दिव्यांग और 80 साल से ज्यादा बुजुर्ग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिले।


Download Android App
Download iOS App



