CM योगी आदित्यनाथ ने नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया को बधाई दी

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल करने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल करने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।
एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, ”नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पूनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवान्वित है और खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में भारत ने अब तक के सर्वाधिक पदक तोक्यो ओलंपिक में जीते हैं। इसमें भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक की उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलम्पिक में भाग लिया है।
योगी ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों विशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी, उनका अभिनन्दन करते हुए उन्हें सम्मानित करेगी।

Shera Rajput