CM योगी बोले- हर जिले के कायाकल्प की योजना तैयार करे नीति आयोग

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि नीति आयोग आठ महत्वाकांक्षी जिलों की तरह राज्य के हर जिले के कायाकल्प की योजना तैयार करे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि नीति आयोग आठ महत्वाकांक्षी जिलों की तरह राज्य के हर जिले के कायाकल्प की योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसमें हर संभव मदद करेगी। योजना बन जाने पर समयबद्ध ढंग से उस पर प्रभावी तरीके से अमल भी किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा, ‘‘शुरू से ही हमारी मंशा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की रही है। इसमें नीति आयोग के हर सुझाव का स्वागत है।’’ इससे पहले नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत और उनके साथियों ने प्रदेश के आठ महत्वाकांक्षी जिलों की प्रगति का ब्योरा बारी-बारी से मुख्यमंत्री के सामने रखा।

करगिल विजय : राजनाथ ने विजय मशाल अभियान को किया रवाना

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी जिले सभी प्रमुख मानकों पर देश के 115 महत्वाकांक्षी जिलों में नंबर एक पर आएं।’’ गौरतलब है कि महत्वाकांक्षी जिलों के रूप में देशभर से चयनित 115 जिलों में से आठ जिले (चित्रकूट, फतेहपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली, और सोनभद्र) उत्तर प्रदेश के हैं। इनका चयन 49 मानकों पर किया गया है। इनमें मानव विकास सूचकांक, चिकित्सा एवं पोषण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास और आधारभूत संरचना प्रमुख हैं। 

Desk Team