उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या में 37 हजार की कमी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए इस बीमारी से बचाव व उपचार की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि बेहतर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस कार्य एवं जागरूकता कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने की एक मजबूत कड़ी है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ जिले में कोविड-19 के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सभी कोविड अस्पतालों से नियमित संवाद बनाते हुए रिकवरी दर को बेहतर करें। उन्होंने ने कहा कि एसजीपीजीआई द्वारा एल-3 कोविड अस्पतालों को तथा केजीएमयू द्वारा एल-2 कोविड चिकित्सालयों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जाए। उन्होंने इंटीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एम एस एम ई एवं सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस पी गोयल, अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एस राधा चौहान, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नगर विकास दीपक कुमार, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



