मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘काशी विश्वनाथ कॉरिडोर’ का कार्य इस साल अगस्त तक पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी आदित्यनाथ सोमवार को देर रात 9.15 बजे वाराणसी शहर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने निकले।
निरीक्षण के दौरान वे सबसे पहले कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किए तथा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। अगस्त 2021 तक हर हालत में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। कॉरिडोर निर्माण कार्य प्रगति की कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
योगी ने कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा के पास हो रहे शाही नाले की सफाई एवं निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मौके पर मौजूद गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य को पूर करने निर्देश दिया। सिटी स्टेशन के पास सड़क निर्माण कार्य का भी मुख्यमंत्री ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



