उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डीआरडीओ (DRDO) द्वारा बनाए गए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डीआरडीओ और आर्मी की तरफ से यह अस्पताल शुरू हो रहा है। पहले चरण में 250 बेड शुरू हो रहे हैं जिसमें 150 बेड आईसीयू के होंगे और 100 आइसोलेशन बेड ऑक्सीजन वाले होंगे। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोशिशों का ही फल है कि डीआरडीओ और आर्मी ने मिलकर कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल शुरू किया है।
.jpg)
योगी ने कहा कि ये अस्पताल कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ा संबल साबित होगा। इस अस्पताल के लिए आर्मी ने मेन पॉवर दिया है तो वहीं डीआरडीओ ने इंफ्रास्ट्रक्चर दिया है। जिला प्रशासन अस्पताल के हाउस कीपिंग स्टाफ को मैनेज कर रहा है। इस तरह की व्यवस्था अस्पताल में की गई है, जिससे मरीजों के परिवारों को उसके स्वास्थ्य की जानकारी समय समय पर मिलती रहे।
.jpg)
सीएम योगी ने कहा कि डीआरडीओ के अस्पताल में कोरोना मरीजों के परिजनों के लिए भी रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। वही राज्य सरकार ने यहां पर ऑक्सीजन का भी पूरा इंतजाम किया है। यहां ऑक्सीजन का बैकअप चौबीस घंटे रहेगा। उन्होंने कहा कि इस काम में औडीआरडीओर राज्य सरकार हर संभव मदद कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



