‘सुपर डांसर’ में आया ट्विस्ट, शो में मलाइका अरोड़ा ने शिल्पा शेट्टी को किया रिप्लेस? मेकर्स ने दी सफाई

Summary :

कोरोना वायरस की वजह से डांस रियलिटी शो सुपर डांसर-4 को पिछले हफ्ते दमन में रि-लोकेट कर दिया गया है। शो की शूटिंग हो रही है, तो फिर अनुराग बासु और गीता साथ में नजर आएंगे. वहीं, अभी शो में शिल्पा को वापसी करने में समय लगेगा। इस वजह से शो के मेकर्स उनकी जगह मलाइका अरोड़ा को बतौर जज शामिल किया है।

कोरोना वायरस के चलते 14 मई तक महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन के कारण  कई शोज मुंबई से बाहर शिफ्ट किए गए हैं। जहां सुपर डांसर और इंडियन आइडल की टीम दमन में शूट कर रही हैं वहीं डांस दीवाने की टीम को बंगलोर में शिफ्ट किया गया है। टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर 4 की जज और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और फिल्म मेकर अनुराग बासु ने अपने निजी कामों के चलते शो से बाहर हुए थे। 
वहीं, अभी शो में शिल्पा शेट्टी को वापसी करने में समय लगेगा। इस वजह से शो के मेकर्स उनकी जगह मलाइका अरोड़ा को बतौर जज शामिल किया है। मेकर्स ने कहा, ”कुछ एपिसोड्स तक शिल्पा शेट्टी शो को जज नहीं कर सकेंगी, इस वजह से हमने उनकी जगह मलाइका अरोड़ा को शामिल किया है। आने वाले एपिसोड में टेरेंस लुईस भी नजर आएंगे।” दमन में शूटिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर बताया कि पूरी टीम यहां पर है और सभी की लगातार चेकिंग की जा रही है। हम सभी तरह के जरूरी एहतियातों का भी पालन कर रहे हैं। जब जजों को मुंबई से दमन आना होता है तो फिर शूटिंग शुरू करने से पहले उनकी टेस्टिंग करवाई जाती है। यह समय काफी मुश्किल भरा है और हम कम लोगों के साथ काम कर रहे हैं।
 सुपर डांसर एक डांस रियलिटी शो है, जिसमें देशभर के टैलेंटेंड बच्चे हिस्सा लेते हैं। इस बारे में टैरेंस ने बताया, ”सेट पर वापस आना और शो को जज करना दिलचस्प है। महामारी के हालातों में बच्चे काफी शानदार कर काम कर रहे हैं और पूरी टीम भी अच्छा काम कर रही।” मालूम हो कि कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में 14 मई तक कई प्रकार की पाबंदियां लागू हैं। इस वजह से कई टीवी शो महाराष्ट्र के बाहर शूटिंग कर रहे हैं। सुपर डांसर और इंडियन आइडल की शूटिंग जहां दमन में हो रही है, तो वहीं, डांस दीवाने की शूटिंग बेंगलुरु में हो रही। 

Desk Team