गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कमिश्नर और जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।मुख्यमंत्री ने घटना को अफसरों की गंभीर लापरवाही का नतीजा करार देते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार अफसरों के लिए शासन में कोई जगह नहीं है।

गौरतलब है कि 3 जनवरी को श्मशान घाट की छत गिरने से 24 की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें ईओ निहारिका सिंह, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष शामिल है। ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय त्यागी पर गाजियाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।


Download Android App
Download iOS App



