उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून के राज की तारीफ करते हुए शनिवार को कहा कि जिन लोगों को पहले कानून-व्यवस्था की परवाह नहीं थी, अब वह कानूनी कार्रवाई के दौरान पत्ते की तरह कांपने लगते हैं। आदित्यनाथ ने यहां एक बॉटलिंग प्लांट के भूमि पूजन के बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जो लोग पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ‘धता’ बताते थे, आज आप देख रहे होंगे कि उन्हें अपनी जान के लाले पड़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब अदालत उन्हें सजा सुनाती है तो उनका चेहरा फक्क पड़ जाता है। जनता देखती थी कि कैसे माफिया उन्हें तबाह करते थे, उद्योगपतियों को धमकी भेजते थे, व्यापारियों का अपहरण करते थे। आज उनकी सब सिट्टी-पिट्टी गुम है, सब को जान के लाले पड़े हुए हैं।’’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम रहेगा और सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



