उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक समारोह में कहा कि सरकार राज्य में पहली बार परीक्षाओं में नकल को रोकने में सफल हुई हैं। इस कार्य में शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता मिली हैं। उन्होनें यह दावा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में किया।
सीएम योगी ने कहा कि हमने परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए शिक्षकों-छात्रों के बीच संवाद स्थापित कराया। इस कार्य में शिक्षकों और अभिभावकों की सहायता मिली हैं। उन्होनें आगे कहा कि परीक्षाओं के समय राज्य सरकार की सख्ती के कारण से पांच लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी हैं।
भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया ने कुलभूषण जाधव से की मुलाकात
वहीं, कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के कुल 1,695 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उंन्होंने कहा कि शिक्षा मात्र डिग्री एकत्रित करने का माध्यम नहीं है बल्कि इससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करने में सहायता प्राप्त होती हैं और यह एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने का आधार भी है।


Download Android App
Download iOS App



