उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 150 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन योगी की गोखनाथ मंदिर में दिनचर्या पूरी तरह से परंपरागत रही। पूजा-अर्चना के बाद वह फरियादियों के बीच पहुंचे और तड़के से मौजूद लगभग 150 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी।
उन्होंने फरियादियों की समस्या समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे। सीएम योगी सुबह छह पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवेद्यानाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया।
उत्तर प्रदेश: CM योगी ने वनटंगिया परिवार को दिया दिवाली का तोहफा
इसी क्रम मुख्यमंत्री गौशाला पहुंचे और गायों को गुड-चना खिलाया। इसके बाद वह करीब फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्यायें सुनने के लिए अपने कक्ष में विराजमान हो गये। एक-एक कर फरियादी आते रहे। मुख्यमंत्री उनकी समस्यायें पूरी गंभीरता से सुनकर समाधान का आश्वासन देते रहे। यह सिलसिला करीब सुबह नौ बजे तक चला।


Download Android App
Download iOS App



