उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को छिपाने और पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
योगी ने गुरूवार को लॉकडाउन की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को छुपाने एवं जानबूझकर न बताने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। ऐसे लोगों को प्रश्रय देने वालों और उनकी तलाशी न करने वाले थानेदारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने कहा कि पुलिस,चिकित्साकर्मी तथा सफाईकर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) तथा आईपीसी की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि तोड़-फोड़ किए जाने पर नुकसान की भरपाई के लिए उपद्रवी तत्वों से वसूली की जाए और ऐसा न करने पर उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि हेल्थ टीम के साथ पुलिस भी जाए।
हरियाणा : कोरोना के 23 नए मामलों की पुष्टि के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 213 हुई
मुख्यमंत्री कहा कि “हॉट स्पॉट क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर, आवागमन को पूरी सख्ती से प्रतिबंधित किया जाये। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में केवल मेडिकल, सेनिटाइजेशन एवं डोर स्टेप डिलीवरी टीमों को ही आवागमन की अनुमति दी जाये। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में घर-घर सेनिटाइजेशन कराया जाए।”


Download Android App
Download iOS App



