उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर CM योगी, केदारनाथ और बदरीनाथ में करेंगे पूजा-अर्चना

Summary :

सीएम योगी आज बाबा केदार के दर्शन करेंगे, फिर सोमवार सुबह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।बदरीनाथ धाम में सीएम योगी भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनावों में शानदार जीत के बाद रविवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब अपने विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनका स्वागत करेंगे। 
जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आज बाबा केदार के दर्शन करेंगे, फिर सोमवार सुबह बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।बदरीनाथ धाम में सीएम योगी भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे यूपी सरकार के गेस्ट हाउस का उद्घाटन करेंगे। 
उत्तराखंड रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रवास के मध्य श्री केदारनाथ एवं श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा का विचार अलौकिक सुख की अनुभूति प्रदान कर रहा है। देवाधिदेव महादेव के धाम पर उनके दर्शन का सौभाग्य मिलना उन्हीं की कृपा का प्रतीक है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।


बता दें कि केदारनाथ में सर्दियों की बर्फबारी शुरू हो गई है। 6 नवंबर की सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। 16 नवंबर को केदारनाथ के कपाट बंद हो रहे हैं, जिसको लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले यहां भक्तों की भारी भीड़ जुटी है। 

Desk Team