Bigg Boss 14 : कविता कौशिक ने की एजाज खान की सलमान से की शिकायत

Summary :

कविता कौशिक और एजाज खान एक बार फिर सलमान खान के आगे भिड़ जाते हैंl कविता कौशिक एजाज खान की बात करने के अंदाज को लेकर प्रश्नचिन्ह लगाती हैंl इस बार का बिग बॉस बहुत अलग हैl

बिग बॉस 14 में कविता कौशिक की दोबारा एंट्री के बाद से ही वो घर में कम लोगों से बात कर रही हैं और किसी मुददे पर झगड़ भी नहीं रही है। लेकिन बीते दिन के एपिसोड में एक्ट्रेस कविता कौशिक दोबारा अपने फॉर्म में लौटती दिखी और उनकी जमकर निक्की तम्बोली से तू-तू-मैं-मैं हुई। इतना ही नहीं, बीते दिन एक्ट्रेस कविता कौशिक की एजाज खान से भी बहस हुई और मामला गर्म होता दिखा।
 कविता कौशिक और एजाज खान एक बार फिर सलमान खान के आगे भिड़ जाते हैंl कविता कौशिक एजाज खान की बात करने के अंदाज को लेकर प्रश्नचिन्ह लगाती हैंl सलमान खान कविता कौशिक से पूछते है कि राहुल वैद्य ने जो हंसी, हंसी थीl उसके बारे में उन्होंने एजाज खान को क्यों नहीं बताया।
इस पर कविता कौशिक कहती है कि उनकी और राहुल की बॉन्डिंग अच्छी है और वह कभी नहीं चाहेंगी कि एजाज के चलते वह खराब होl वही घर में दीपावली के अवसर पर कंटेस्टेंट के घरवालों से गिफ्ट आते हैंl इसे लेकर सभी खुश हो जाते हैंl सभी को दीपावली के अवसर पर घरवालों से गिफ्ट मिलता हैl सलमान खान टीवी की कलाकारों के साथ फिल्म के गाने पर डांस करते हैंl वही वह अपनी फिल्म का डायलॉग भी बोलते हैl एजाज खान और कविता कौशिक के बीच तकरार बढ़ती जा रही है और कविता कौशिक के आगे एजाज खान टिक नहीं पा रहे हैं। 
कविता सलमान से कहती है, ‘एजाज को देखो सर! वह मुझे बोलने नहीं दे रहा है और जब मैं गुस्से में कुछ कह दूंगी, तो मैं पूरे देश में बदनाम हो जाऊंगी!’ एजाज ने इसके बाद कविता को अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने के लिए कहते है। इसपर कविता सलमान से कहती है, ‘उसे देखो, क्या वह सजा के लायक नहीं है?’ कविता के पूछने पर सलमान गुस्से में घूरते नजर आते हैं।
इस बार का बिग बॉस पहले के मुकाबले काफी अलग हैl कोरोना के चलते घर में आने वाले मेहमानों को सीधे घर वालों से मिलने का मौका नहीं मिलताl 

Desk Team