ओडिशा में कांग्रेस के एक विधायक ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को कानूनी नोटिस भेजा और आपराधिक मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी है। बाराबाती-कटक सीट से कांग्रेस के विधायक मोहम्मद मुकीम ने उच्चतम न्यायालय के वकील शाश्वत सिंह के जरिए भेजे नेटिस में कहा है कि उनकी छवि को कथित रूप से खराब करने के लिए पात्रा तत्काल सार्वजनिक तौर पर उनसे माफी मांगें नहीं तो वह भाजपा नेता के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा कर देंगे।
पात्रा ने एक दिसंबर को मीडिया के एक वर्ग के समक्ष आरोप लगाया था कि कांग्रेस के सभी नौ विधायकों ने नयागढ़ जिले में हुए नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या के मामले में चुप रहने के लिए और बीजद के मंत्री अरुण कुमार साहू का समर्थन करने के लिए सत्तारूढ़ बीजद से पैसा लिया है। साहू ने इस मामले में कथित रूप से आरोपियों को संरक्षण दिया है। पात्रा की ओर से तत्काल टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी।


Download Android App
Download iOS App



