केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसने उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथ पत्र के जरिये क्यों भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया?
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सिंदरी और नीरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मतदाताओं को कांग्रेस नेताओं से सफाई मांगनी चाहिए कि क्यों पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथपत्र में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया।’’
ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल और कांग्रेस शासन के 55 साल की उपलब्धि पर बहस की चुनौती दी।
उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। बता दें कि सिंदरी और नीरसा सीट पर चौथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



