अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से ‘राक्षसी संस्कार’ है और उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर ममता के विरोध से जुड़़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, “प्रजातांत्रिक व्यवस्था में ममता बनर्जी के अंदर शुद्ध रूप से राक्षसी संस्कार है तथा उनके पास नारी धर्म का कोई संस्कार नहीं है।”
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी में टैक्स फ्री हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तानाजी’
उन्होंने कहा, “जो सैकड़ों हिंदुओं का कत्लेआम करने वाले शरणार्थियों को संरक्षण दे रही है, ऐसे नेता को हम राक्षस ही कह सकते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा ‘देवताओं की पार्टी है, जबकि सपा,बसपा और तृणमूल कांग्रेस राक्षसों की पार्टी’ है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने का मतलब राक्षसों को संरक्षण देना होता है।
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में कल लागू की गई पुलिस आयुक्त प्रणाली की सफलता को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में भाजपा विधायक ने कहा कि व्यवस्था चाहे जो भी हो, जब तक अधिकारी, कर्मचारी और नेता समाज के लिए संवेदनशील नहीं होंगे, कोई भी सिस्टम बना देंगे, इससे बहुत बड़ा परिवर्तन नहीं होगा ।


Download Android App
Download iOS App



