उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों पर योगी सरकार सख्त हो गयी है। यूपी सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों पर एक बार में केवल 5 लोगों को ही प्रवेश देने का फैसला किया है। लखनऊ में शनिवार को 4,059 नए मामले सामने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 16,690 हो गई है। शनिवार को देर रात की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने एक समय में एक धार्मिक स्थल में 5 से अधिक लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि अगले मंगलवार से नवरात्रि का त्योहार और बुधवार से रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है।
इस बीच राज्य की राजधानी में अस्पताल के बेड में भारी कमी को देखते हुए सरकार ने 3 अस्पतालों- एरा मेडिकल कॉलेज, टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज और इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज को समर्पित कोविड सुविधाओं में बदलने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कम से कम 2,000 आईसीयू बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है और एक सप्ताह के भीतर 2,000 और बेड का इंतजाम करने के लिए कहा है। वहीं रविवार से बलरामपुर अस्पताल में 300 बेड वाली कोविड सुविधा भी शुरू होगी। जिला मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है कि जिले के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी न हो।


Download Android App
Download iOS App



