तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद कंधावली के ससुर मौलाना सलमान का कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल नोएडा की लेबोरेटरी से कही गायब हो गया है। अब मौलाना सलमान का सैंपल फिर से जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं साद के तीन सालो की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकरी डॉ. बी एस सोढी ने बताया कि मौलाना साद की ससुराल सहारनपुर में है। उन्होंने बताया कि मौलाना साद के दो रिश्तेदारों के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके निकट संबंधियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।

सोढी ने बताया कि साद के ससुर सलमान सहित उनके कई संबंधियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें उनके 15 रिश्तेदारों में संक्रमण नहीं पाया गया था। सोढी ने बताया कि इन रिश्तेदारों के साथ मौलाना सलमान की रिपोर्ट नहीं मिली, तो जांच में पता चला कि उनका सैंपल लेबोरेटरी से खो गया है। उन्होंने बताया कि मौलाना सलमान का फिर से सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



