कोविड- 19 : गौतम बुद्ध नगर में दमकल विभाग ने 62 स्थानों पर सेनिटाइज कर संक्रमणमुक्त करने का किया कार्य

Summary :

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर दमकल विभाग जनपद के विभिन्न जगहों पर संक्रमणमुक्त करने का कार्य कर रहा है।

देश भर में फैले कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सभी राज्य सरकार डट कर इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में जुटी हुई है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जनपद में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दमकल विभाग द्वारा सोमवार को जनपद के 62 स्थानों पर संक्रमणमुक्त करने का कार्य किया गया। जनपद में अब तक 713 स्थानों पर दमकल विभाग द्वारा सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। 
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर दमकल विभाग जनपद के विभिन्न जगहों पर संक्रमणमुक्त करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत आज जनपद के विभिन्न जगहों पर फायर बिग्रेड द्वारा सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। 

Desk Team