उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार को एक तहसीलदार समेत दो अन्य वयक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद जिले कोरोना से संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 63 पर पहुंच गया है।
प्रयागराज जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ. ऋषि सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज में शनिवार को दो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिसमें एक तहसीलदार भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित दो लोगों में एक महिला भी शामिल है जो मऊआइमा की रहने वाली है और हाल ही में वह महाराष्ट्र के भिवंडी से लौटी है। इसके साथ ही प्रयागराज जिले में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 पर पहुंच गई है।


Download Android App
Download iOS App



