एक टीवी चैनल ने जांच एजेंसियों के हवाले से दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीते दिनों हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे दाउद इब्राहिम गैंग का हाथ है। कमलेश तिवारी हत्याकांड की जांच में जुटी एजेंसियों की ओर से ‘कॉल इंटरसेप्ट’ के दौरान यह खुलासा हुआ। एक कॉलर ने दावा किया कि कमलेश तिवारी की हत्या के पीछे डी कंपनी जिम्मेदार है।
टीवी चैनल के शुक्रवार को किए खुलासे के मुताबिक दो नवम्बर 2015 को भरूच में भाजपा के दो नेताओं शिरीष बंगाली व प्रग्नेश मिस्त्री की गोली मारकर की गई हत्या के तार भी डी कंपनी से जुड़ते दिख रहे हैं। लेखक, पत्रकार व विचारक तारेक फतह और उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी डी कंपनी के निशाने पर हैं।
चैनल के खुलासे के मुताबिक डी कंपनी भारत विरोधी मुहिम में लगी है। उसके निशाने पर कमलेश तिवारी की तरह और भी कई नेता हैं। डी कंपनी हिंदू नेताओं को निशाना बनाकर देश में दहशत पैदा करना चाहती है।


Download Android App
Download iOS App



