उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गावं में अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मामला सामने आते ही प्रशासन ने उसी स्थान पर आंबेडकर की नई प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
भीमपुरा थाना के प्रभारी शिव मिलन ने बताया, ‘‘थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में सोमवार रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने गिरा दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह खंडित प्रतिमा देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।’’
पुलिस उपाधीक्षक के पी सिंह ने बताया, ‘‘इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात हैं और हालात नियंत्रण में है।’’ उन्होंने बताया कि उसी स्थान पर आंबेडकर की नयी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



