भारत के सबसे बड़े और प्रसिद्ध सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने देश की बढ़ती जनसंख्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा धर्मांतरण और बांग्लादेश से घुसपैठ के कारण यह समस्या पैदा ले रही है।
सभी पर लागू होने वाली सख्त जनसंख्या नीति बने
सरकार्यवाह ने कहा, हिंदुओं की संख्या दिन प्रतिदिन धर्मांतरण के कारण कम होती जा रही है तथा कई देशों में जनसंख्या असंतुलन के कारण विभाजन की नौबत आई है। भारत का 1947 में विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है। इसलिए सभी पर लागू होने वाली सख्त जनसंख्या नीति बननी चाहिए।
सरकार्यवाह ने धर्मांतरण रोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने का आह्वान किया और कहा कि धर्मांतरण पर संघ जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि ‘‘घर वापसी’’ के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। बता दें कि ‘घर वापसी’ ईसाई और इस्लाम धर्म अपना चुके लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने का संघ परिवार का प्रयास है।


Download Android App
Download iOS App



