ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल के परिसरों पर छापे मारे

Summary :

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधान पार्षद मोहम्मद इकबाल के दिल्ली और सहारनपुर परिसरों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से संबंधित जांच के सिलसिले में छापे मारे।

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधान पार्षद मोहम्मद इकबाल के दिल्ली और सहारनपुर परिसरों पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से संबंधित जांच के सिलसिले में छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है। तलाशी के दौरान दस्तावेज तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। 
एजेंसी के लखनऊ जोन ने छापेमारी की कार्रवाई एएमबी बिल्डप्रोप प्राइवेट लिमिटिड के दिल्ली और सहारनपुर में स्थित पांच परिसरों पर की। यह कंपनी उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य इकबाल से संबंधित है। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है। 
ईडी ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायत और अवैध बालू खनन तथा चीनी मिल बेचने के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों का संज्ञान लेते हुए इकबाल और अन्य के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज जोजिला सुरंग निर्माण कार्य के लिये पहले विस्फोट प्रक्रिया की करेंगे शुरूआत

Desk Team