उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। कार्रवाई के दौरान बदमाश अंकित और असलम के पैर में गोली लगी। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों के पास से अवैध असलहा बरामद किया है। दरअसल, नई मंडी थाना पुलिस बीती देर रात कूकड़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को कूकड़ी की तरफ एक बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए।
- UP के मुजफ्फरनगर में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई
- कार्रवाई के दौरान बदमाश अंकित और असलम के पैर में गोली लगी
- इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
- पुलिस ने दोनों के पास से अवैध असलहा बरामद किया है
बदमाशों ने की फायरिंग
पास आने पर पुलिस ने बाइक को रोकने का संकेत दिया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बाइक की रफ्तार तेज थी, जिस कारण फिसलकर होटल वेल विस्टा के गिर गई। बदमाशों ने अपने आपको घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जिसमें बदमाश अंकित और असलम पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
दोनों पर 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश अंकित और असलम मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दोनों पर 20 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तंमचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक और चोरी की गई 2 लाख रुपए नकद राशि को बरामद की गई है।


Download Android App
Download iOS App





