अतिक्रमण हटा रही टीम को खदेड़ना पड़ा भारी

Summary :

NULL

मुजफ्फरनगर : अतिक्रमण हटा रही टीम को उल्टे पांव लौटाना व्यापारियों को भारी पड गया। प्रशासनिक टीम ने महाबली के जोर के साथ-साथ लटठ का प्रयोग करते हुए व्यापारियो में खलबली मचा दी। लाठी चार्ज के दौरान विरोध कर रहे कई व्यापारी घायल हो गये। वहीं पुलिस बल के प्रयोग के दौरान देहात से आये ग्रामीणो ने भागकर अपनी जान बचाई। आपाधापी के इस माहौल में कई पत्रकार भी पुलिस के डंडे का शिकार हो गये। बतातें चले कि कई दिनो से चल रहे अतिक्रमण अभियान के तहत बीते दिवस अतिक्रमण हटाओ की टीम जब भगत सिंह रोड पर पहुंची थी तो व्यापारियो ने हंगामा कर टीम को उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी।

अपनी इस किरकिरी से जिले में प्रशासन की खराब हुई छवि को सुधारने के लिए प्रशासनिक टीम मयपुलिस बल के साथ भगत सिंह रोड पर पुनः पहुंची और तेजी से अतिक्रमणकारियो पर टूट पडी। छोटा हो या बडा सभी दुकानदारो को सबक सिखाते हुए महाबली जब एक वरिष्ठ भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो एक बार भाजपा नेता ने अपनी सत्ता का रौग गालिब करते हुए जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा के साथ सीनाजोरी करते हुए माहौल गर्माने की कोशिश की। जिसके चलते नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बीते दिवस हुई चूक को मददेनजर रखते हुए हंगामा कर रहे दुकानदारो को प्रशासन का कानूनी पाठ पढाने के आदेश पुलिसकर्मियो को दे डाले।

जिसके बाद पुलिस कर्मियो ने बल प्रयोग करते हुए व्यापारियो को दौडा लिया।जिसके चलते भगत सिंह रोड पर भगदड मच गई।कई व्यापारी गिरते पडते भागते हुए नजर आये। वहीं बाजार में खरीदारी करने आये ग्रामीणो को भी भागकर अपनी जान बचानी पडी। अफरा-तफरी के इस माहौल में कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी को भी पुलिस के लटठ का अहसास झेलना पडा।पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज में कई व्यापारी घायल भी हो गये। घायल हुए व्यापारियो ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के खिलाफ नारेबाजी कर बाजार बंद कर दिया और शिवचौक पर पहुंचकर जाम लगा दिया।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– खुशी कुरैशी

Desk Team