उत्तरप्रदेश में हुई भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, राकेश टिकैत भी करेंगे शिरकत

Summary :

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में 9 दिन के आराम के बाद आज मंगलवार को यहां कंटेनरों पर झंडे लगाने के बाद हनुमान मंदिर, कश्मीरी गेट से रवाना हुई

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई  भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में 9 दिन के आराम के बाद आज मंगलवार को यहां कंटेनरों पर झंडे लगाने के बाद हनुमान मंदिर, कश्मीरी गेट से रवाना हुई और शास्त्री पार्क , गांधीनगर , सीलमपुर होते हुए जाफराबाद चौक की तरफ से लोनी बॉर्डर उत्तर प्रदेश की सीमा प्रवेश किया है। 
नए गीत के साथ यात्रा हुई आरंभ 
इसके बाद उत्तरप्रदेश में प्रवेश करते ही झंडा सौंपने का आयोजन हुआ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने जोश और उत्सह से एक नए गीत के साथ यात्रा  की शुरुआत की।
130 किलो मीटर का सफर करेंगी तय यात्रा
इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा ने 9 राज्यों की यात्रा पूरी करते हुए लगभग 3000 किलो मीटर  की दूरी तय करके उत्तरप्रदेश में प्रवेश किया। इस मौके पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने यात्रा की सफलता और लोकप्रियता को देख शानदार गीत भी जारी किया। यूपी में भारत जोड़ो यात्रा 130 किलो मीटर का सफर तय करेंगी पश्चिम यूपी में 3 जिलों से गुजरेगी। यूपी में कमजोरी पड़ी कांग्रेस पार्टी जाट बिरादरी में जान डालती नजर आने वाली है। 
यात्रा में विपक्षी नेता नहीं होंगे शामिल 
इस यात्रा में राहुल  के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आई। प्रियंका यूपी  में 3 दिनों तक यात्रा में शामिल होगी। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी को उत्तरप्रदेश के किसान संगठन के नेता राकेश टिकैत का भी साथ मिल रहा है परंतु यूपी के विपक्षी दलों ने यात्रा में शामिल होने से हाथ खड़े कर दिए है। 

Desk Team