प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर साइकिलें दौड़ा दीं। सपा कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस-वे पर फीता काटकर, फूल चढ़ाकर और साइकिल चलाकर इसे जनता को समर्पित कर दिया। समाजवादी पार्टी के अधिकार ट्विटर अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी साझा की गईं।
ट्वीट में लिखा गया कि “सपा का काम जनता के नाम” समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर साइकिल चलाकर एवं पुष्प चढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया इसको जनता को समर्पित। ये पूर्वांचल की प्रगति को गति देगा। सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं!
“सपा का काम जनता के नाम”
समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर साइकिल चलाकर एवं पुष्प चढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया इसको जनता को समर्पित।
ये पूर्वांचल की प्रगति को गति देगा।
सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं! pic.twitter.com/HdUmhTNZzT
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 16, 2021
समाजवादी पार्टी ने एक वीडियो भी शेयर करते हुए लिखा, ‘सपा का काम जनता के नाम’ समाजवादियों का काम आज जनता को समर्पित किया जा रहा है। ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
एक्सप्रेस-वे को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी तेज है। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि सपा के काम का श्रेय लेने के लिए ‘खिचम-खिंचाई’ मची है जबकि राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए पलटवार किया कि अखिलेश प्रदेश के विकास से ख़ुश होने की जगह दुखी हो गए हैं।
एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों का रोमांचकारी प्रदर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का सुलतानपुर में उद्घाटन करने का कार्यक्रम तय है। लगभग 22,500 करोड़ रुपए की लागत से बने इस एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर 45 मिनट तक वायुसेना के लड़ाकू विमानों का रोमांचकारी प्रदर्शन होगा। एयर शो में सुखोई, मिराज, राफेल, एएन 32 जैसे प्लेन शामिल रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



