देश की सबसे तेज ट्रैन वंदेभारत एक्सप्रेस की कोच फ्रेम बनाने वाली कानपुर के पनकी स्थित फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि चार व्यक्ति घायल हो गए। फैक्ट्री में विस्फोट एक संयंत्र का बॉयलर फटने से हुआ या एक साथ कई गैस सिलेंडर फटने से यह अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. वही, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद अधिकारियो ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

बता दें कि कानपुर का पनकी इंडस्ट्रियल एस्टेट रेलवे से अनुबंधित निजी क्षेत्र का कारखाना है। जहां वेद सेसोमेकेनिका इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालित इस कारखाने में रेल बोगियों के फ्रेम और अन्य पार्ट्स बनते हैं।


Download Android App
Download iOS App



