फतेहपुर पटाखा मंडी में लगी भीषण आग, हादसे में करीब 70 दुकानें जली, 50 से ज्यादा बाइकें भी चपेट में आईं

Summary :

Fatehpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एमजी कॉलेज के ग्राउंड में लगी पटाखा मंडी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग दोपहर करीब 12:45 बजे लगी। हादसे में करीब 70 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि वहां खड़ी 50 से ज्यादा बाइकों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। Fatehpur Fire Incident: शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को पटाखा खरीदने के लिए मंडी में भारी भीड़ थी। इस दौरान अचानक एक दुकान में शॉर्ट…

Fatehpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। एमजी कॉलेज के ग्राउंड में लगी पटाखा मंडी में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह आग दोपहर करीब 12:45 बजे लगी। हादसे में करीब 70 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि वहां खड़ी 50 से ज्यादा बाइकों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

Fatehpur Fire Incident: शॉर्ट सर्किट बना हादसे की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार को पटाखा खरीदने के लिए मंडी में भारी भीड़ थी। इस दौरान अचानक एक दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया और पूरी मंडी जलने लगी।

Fatehpur Fire Incident
Fatehpur Fire Incident, PHOTO (social media)

Fire in Firecracker Market: पटाखों के कारण तेज धमाके

पटाखों से भरी दुकानों में आग लगने के कारण जोरदार धमाके होने लगे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि करीब दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। विस्फोटों और धुएं से लोग घबरा गए और मंडी में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार और ग्राहक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

Fatehpur Fire Incident
Fatehpur Fire Incident, PHOTO (social media)

Fatehpur Blast and Fire: 6 लोग झुलसे, अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में कम से कम 6 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बाल्टी, बालू और सिलेंडरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।

तेजी से फैली आग ने सब कुछ तबाह कर दिया

चीफ फायर ऑफिसर जयवीर सिंह ने जानकारी दी कि आग सबसे पहले एक दुकान में लगी और मात्र 15 से 20 मिनट के भीतर उसने पूरी पटाखा मंडी को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि कुल 65 से 70 दुकानें पूरी तरह जल गई हैं, साथ ही 30 से अधिक बाइक और स्कूटी भी आग की चपेट में आ गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के मरने की सूचना नहीं है।

Fatehpur Fire Incident
Fatehpur Fire Incident, PHOTO (social media)

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

आग लगते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण मंडी में भारी नुकसान हुआ है। अब प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और यह जांच भी चल रही है कि आग किस कारण से लगी। प्रशासन को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मंडी के भीतर फंसे हो सकते हैं। इसलिए पूरी जगह की गहन तलाशी ली जा रही है। साथ ही आसपास के इलाके को भी खाली करा दिया गया है ताकि किसी और तरह का खतरा न हो।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी 17 अक्टूबर को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे, हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।