Firozabad News: फिरोजाबाद के भूड़ा नहर में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां शुक्रवार की देर शाम को भूड़ा नहर में एक युवक और युवती के शव नहर में बहते हुए मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (शिकोहाबाद) अमरीश कुमार ने बताया कि शाम को पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ा नहर में दो शव बहते हुए दिखाई दिए हैं जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर…

Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। जहां शुक्रवार की देर शाम को भूड़ा नहर में एक युवक और युवती के शव नहर में बहते हुए मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (शिकोहाबाद) अमरीश कुमार ने बताया कि शाम को पुलिस को सूचना मिली कि भूड़ा नहर में दो शव बहते हुए दिखाई दिए हैं जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया।

Firozabad News (Source: Social Media)
Firozabad News (Source: Social Media)

आधार कार्ड से शवों की हुई पहचान

कुमार ने बताया कि युवक के पास मिले आधार कार्ड और पर्स के आधार पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त जितेंद्र (26) पुत्र उमेश चंद्र निवासी जनपद एटा के रूप में की। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र मुंबई में अपने भाई रोहित के साथ काम करता था। वह बुधवार को घर से मुंबई जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसने फोन कर बताया था कि उसकी ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से छूट गई है। इसके बाद से उससे कोई संपर्क नहीं हो सका था।

Firozabad News: पुलिस ने परिजनों को सूचित किया

परिवार के अनुसार, नहर से बरामद युवती के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उसके साथ जितेंद्र के किसी संबंध की जानकारी परिवार को है। अमरेश कुमार ने बताया कि युवती की पहचान 28 वर्षीय फूलन देवी पत्नी उदयवीर निवासी नगला फकीरा थाना जसराना के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Firozabad News (Source: Social Media)
Firozabad News (Source: Social Media)

ALSO READ: PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय बंगाल दौरा आज, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Rahul Kumar Rawat