प्रसिद्ध हिंदी कवि कुमार विश्वास की फॉर्च्यूनर कार उनके घर के बाहर से चोरी हो गई। कार उनके गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आवास के बाहर खड़ी हुई थी। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
कुमार विश्वास गाजियाबाद के इंदिरापुरम के सेक्टर-3 में रहते हैं और कार उनके आवास के बाहर खड़ी थी, शनिवार सुबह कार गायब हुई है। बताया जा रहा है कि कुमार विश्वास की काले रंग की फॉर्च्यूनर रात करीब 1:30 बजे चोरी हो गई। चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि कार की तलाश की जा रही है।
कश्मीर मुद्दा : तुर्की के राष्ट्रपति को भारत का टूक जवाब,कहा-हमारे आंतरिक मामलों में न दें दखल
कुमार विश्वास हिंदी कवि के साथ-साथ वक्ता और सामाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ता है। विश्वास दिल्ली की आम आदमी पार्टी के नेता रह चुकें हैं। 2016 में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर अरविंद केजरीवाल द्वारा सवाल कड़े किए जाने पर कुमार विश्वास नाराज हो गए थे। उनके बाद से उनके और आप के बीच दूरियां बढ़ती ही चली गई ।


Download Android App
Download iOS App



