गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा बीटा-2 थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में इनोवा कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। इनोवा कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस टकरा गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह को एक इनोवा कार में सवार होकर पांच लोग आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि बीटा- दो थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे पर एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक कार आगे चल रही रोडवेज की बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में इनोवा कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आशीष चौहान निवासी वसुंधरा (गाजियाबाद), आलोक कुमार गुप्ता निवासी इस्माइलपुर अमरनगर (फरीदाबाद, हरियाणा), मणिगंदन मायकन देवकर निवासी उल्हासनगर (ठाणे, महाराष्ट्र) तथा फिरोज निवासी गढ़ी बिचित्र (आगरा) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान प्रिंस पाल निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिंह ने बताया कि ये लोग एक इवेंट कंपनी में काम करते थे तथा आगरा में आयोजित किसी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



