उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बलरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास खड़ी अवध एक्सप्रेस के चार यात्रियों की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई और कई यात्री घायल हो गए। इटावा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सोमवार सुबह अवध एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से बांद्रा टर्मिनल जा रही थी।
बलरई स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अवध को लूप लाइन पर खड़ी करके कानपुर की ओर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था। इस दौरान गर्मी के कारण अवध एक्सप्रेस के कई यात्री प्लेटफार्म और उसकी उलटी दिशा में लाइन पर खड़े हो गए। तभी तेज रफ्तार से आई राजधानी की चपेट कई यात्री आ गए ।
हादसे में चार यात्रियों की मौक पर ही मृत्यु हो गई। घटना में कई लोगों घायल होने की सूचना है। घटना से वहां अफरातफरी मच गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इस हादसे के बाद रेलवे के बडे अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



