उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से चार बार विधायक रहे यदुनाथ सिंह का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। यदुनाथ सिंह 1970 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान राजनीति में आए थे। तीन अलग-अलग दल से वह 4 बार विधायक रहे।
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि यदुनाथ सिंह ने मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक गांव नियामतपुर कला में शनिवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। सिंह के निधन की खबर मिलने पर निर्वाचन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
चुनार विधानसभा से लगातार 4 बार विधायक रहे जनप्रिय क्रांतिकारी नेता श्री यदुनाथ सिंह जी के निधन की खबर से आहत हूँ।उनका जाना सभी प्रदेश व देशवासियों के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।वह हमेशा मेरा उचित मार्गदर्शन करते रहे।उनका संघर्षमय जीवन युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।श्रद्धांजलि
— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) May 31, 2020
यदुनाथ सिंह लोक दल से दो बार, जनता दल से एक बार और जनता दल (अ) से एक बार विधायक रह चुके थे। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिंह जीवन भर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक के लिए संघर्ष करते रहे।


Download Android App
Download iOS App



