केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि प्रयागराज में अब हवा में उड़ने वाली बस चलाई जाएगी। जिसका डीपीआर तैयार हो रहा है। परिवहन मंत्री ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में झलवा में आयोजित जनसभा के दौरान यह बात कही।
नितिन गडकरी ने कहा कि प्रयागराज में हवा में उड़ने वाली बस चलेगी, इसका डीपीआर तैयार हो रहा है, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी उन्होंने इसकी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह दिल्ली से प्रयागराज के लिए सी प्लेन में बैठें और यहां त्रिवेणी संगम पर उतरें, यह इच्छा भी उनकी पूरी होने जा रही है।
यूपी चुनाव : आज बुंदेलखंड जाएंगे CM योगी, BJP उम्मीदवारों के साथ करेंगे प्रचार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल भी होगा। प्रदेश में गन्ना बहुतायत मात्रा में होता है। इसकी मदद से इथेनॉल बनेगा, जो गाड़ियों में डाला जाएगा। अभी जो गाड़ियां 110 रुपये लीटर पेट्रोल से चल रही है, उसमें इथेनॉल का प्रयोग होने से यह खर्च 68 रुपये पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा मंत्री हूं जो बोलता हूं वह करके दिखाता हूं।
इसके साथ ही गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि ‘‘एक समय उत्तर प्रदेश में गुंडाराज था। पहले गरीबों को धमकाया जाता था, उनकी सपंत्ति पर कब्जा कर लिया जाता था। उन गुंडों को उखाड़ने का काम किसी ने किया है तो वह योगी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ने किया है। सही अर्थ में उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था को फिर से स्थापित किया है।’’


Download Android App
Download iOS App



