बप्पी लहरी क्यों पहनते थे इतना सोना? खुद बताई थी खास वजह

Summary :

अभी जहां एक तरफ लोग स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर से उबर नहीं पाए थे तो अब वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक और बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।

अभी जहां एक तरफ लोग स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की खबर से उबर नहीं पाए थे तो अब वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक और बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। जी हां, बॉलीवुड जगत के लेजेंड्री सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्‍पी लाहिड़ी ने 69 की उम्र में ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। बप्पी लहरी ने मुंबई के क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में अपनी अंतिम सांस li में अपनी आखिरी सांस ली।
दरअसल, बप्पी लहरी को मंगलवार यानी 15 फरवरी की शाम को लाया गया था। उनकी अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ रही थी और डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की भी पूरी कोशिश की, मगर अफसोस वह इस दुनिया को जल्दी ही अलविदा कह कर चल बसे।
बप्पी लहरी ने बॉलीवुड संगीत जगत में काफी बड़ी पारी खेली। लेजेंड्री सिंगर ने अपने करियर में करीब 500 से ज्यादा गानों को कंपोज किया था। इंडस्ट्री में उन्हें बप्पी के नाम से जाना जाता था।  पर गानों के अलावा बप्पी के और अन्य चीज़ के लिए मशहूर थे वो है उनका गोल्ड की जूलरी पहनना। बप्पी इकलौते ऐसे सिंगर थे, जो खूब सारा सोना पहने दिखाई देते थे। वहीं आखिर उन्होंने सोना पहनना कब शुरू किया और क्यों किया था, आइये इस सब के बारे में आज हम आपको विस्तार से बताएंगे।
बप्‍पी दा क्यों पहनते हैं इतना सोना?
बप्‍पी लहरी ने अपने इतना गोल्ड पहनने के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था। तब उन्होंने बताया था कि हॉलीवुड आर्टिस्ट की वजह से उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। बप्‍पी लहरी ने कहा था, मैं हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली को बहुत पसंद करता था। मैंने देखा था कि वह हमेशा एक सोने की चेन गले में पहना करते थे। मुझे उनका वो अंदाज काफी पसंद आया था।
तो बस फिर क्या था एल्विस प्रेस्ली को देख बप्‍पी लहरी ने  यह फैसला लिया की और ज्यादा सफल बनकर रहेंगे। यही नहीं बप्पी लहरी सोने को भी अपने लिए बहुत लकी मानते थे। ऐसे में वह इतना ज्यादा सोना पहनना चाहते थे, जितना की वह इंडस्ट्री में सफल हो पाएंगे। 
खैर, अगर आपके मन में यह सफल भी चल रहा हो कि बप्पी लहरी कितना सोना पहनकर चलते थे, तो उन्होंने इस बात का जवाब भी दिया हुआ है।  बप्पी दा ने साल 2014 में चुनाव लड़ा था, उस दौरान उन्होंने खुद इस बात कि जानकरी दी थी कि बप्पी दा के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 ग्राम चांदी। 

Desk Team